डीजीपी उत्तराखंड ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया जनपद स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन
टिहरी। जनपद के स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया गया। वर्तमान में कस्बा नई टिहरी में 29 महत्वपूर्ण स्थानों को चयनित करते हुए 50 FIX सी०सी०टी०वी० कैमरे अधिष्ठापित किये हैं, जिन्हें स्मार्ट इन्टेलिजेन्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर, नई टिहरी में मॉनिटर किया जा रहा है।
साथ ही स्मार्ट इन्टेलिजेन्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टिहरी में मुनिकीरेती, चम्बा एवं नरेन्द्रनगर के 63 सी०सी०टी०वी० कैमरों का भी एक्सेस किया जाना है।स्मार्ट इन्टेलिजेन्ट कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर टिहरी में वर्तमान में मुनिकीरेती के 30 सी०टी०वी० कैमरों को इन्टीग्रेट किया जा चुका है।
स्मार्ट एंड इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन DGP महोदय द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, अपर जिलाधिकारी के०के० मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक जे0 आर0 जोशी, CO OPS श्रीमती ओशिन जोशी, प्रतिसार निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती, प्रभारी निरीक्षक चंद्र भान सिंह अधिकारी, वाचक प्रदीप पंत, PRO प्रविंदर रावत, निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण नेगी, स्टेनो प्रेम बाबू एवं प्रभारी संचार शाखा मनीष ममंगाई व अन्य लोग मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप