October 20, 2026

Pradhan Express

News Portal

जिलाधिकारी अध्यक्षता में जनपद में सेना की भूमि के सीमांकन सम्बंध में हुई बैठक

देहरादून । जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनपद में सेना की भूमि के सीमांकन एवं कैन्टोमैंट क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन एवं शासकीय कार्यों के संचालन तथा सेना एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रस्ताव के सम्बन्ध में सेना एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सेना द्वारा उनको आवंटित भूमि के सीमांकन की मांग पर जिलाधिकारी ने सेना के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए अभिलेखीय जांच एवं मौके पर स्थिति का मुआवना कर कार्यवाही के निर्देश सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को दिए। छावनी क्षेत्रों के आसपास सेना की भूमि पर अवैध अतिक्रमण पर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण चिन्हित करते हुए भूमि को अतिक्रमणमुक्त करने के निर्देश दिए। साथ ही सेना के सीएसडी डिपो को शहर से शिफ्ट करने तथा सीएसडी डिपो हेतु अनंयत्र स्थान चिन्हित करने, जामुन वाला पुल बनाये जाने हेतु सेना की एनओसी, विलासपुर काडली घंघोड़ा में पेयजललाईन निर्माण तथा सैन्य हैलीपैड के उपयोग आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेना एवं प्रशासन के विभिन्न मुद्दो पर चर्चा हुई तथा जिन मुद्दो पर निर्णय शासन स्तर पर होना है पर शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कर्नल अनुराग शर्मा, कर्नल एस.एस राठौर, कर्नल देवीपाल, कर्नल मैथ्यु थॉमस, कर्नल एम अरूण कार्तिक, डीईओ देहरादून सर्कल विवेक सिंह, ले0 कर्नल हरीश सिंह, ले0 कर्नल मनीष श्रीवास्तव, मेजर प्रदीप कुमार भुवन, उप जिलाधिकारी सदर नन्दन कुमार (आईएएस), नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, सीईओ कैन्टोमेंट बार्ड अभिनव सिंह उपस्थित रहे तथा तहसीलदार ऋषिकेश वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

news