ऑपरेशन स्माइल : पुलिस टीम टिहरी गढ़वाल ने 01 बच्चे को फिर मिलाया परिजनों से
टिहरी । उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे 02 माह के ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत (ऑपरेशन स्माइल) टीम टिहरी गढ़वाल द्वारा 01 बच्चे को फिर मिलाया गया परिजनों से।
नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल, के आदेशानुसार एवं श्रीमती ओशिन जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में “ऑपरेशन स्माइल” अभियान के तहत गुमशुदाओं के भौतिक सत्यापन ,गुमशुदा बालक/ बालिका / महिला /पुरुषों की खोजबीन की जा रही है। इसी क्रम जनपद टिहरी गढ़वाल की “ऑपरेशन स्माइल” टीम शेल्टर होमों में गुमशुदा बच्चों के बारे में जानकारी और खोए हुए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का प्रयास करने हेतु प्रयासरत है।
इसी के तहत एक अबोध बालक राजकीय बाल गृह रोशनाबाद हरिदार में मिला जो की गुम-सुम एक कोने में बैठा था टीम द्वारा बच्चे को प्यार से विश्वाश में लेकर बात की गई । बच्चे की फाइल देखी गई तो पता चला बच्चा एक माह पूर्व जीआरपी पुलिस द्वारा दाखिल किया गया है शेल्टर होम वालों से भी बच्चे के बारे में कोई सुराग नहीं मिला और शेल्टर होम वालों द्वारा बताया गया कि ये बच्चा गुमसुम सा रहता है और कुछ पूछने पर भी चुपचाप रहता है । टीम द्वारा बच्चे को चॉकलेट दी गई और पास बैठा कर अकेले में बात की गई तो बच्चा रो पड़ा बच्चा रोते हुए बोला की पुलिस अंकल में घर नही जाऊंगा पापा मारते हैं बच्चे द्वारा अपने पिताजी का मोबाइल नंबर दिया गया बच्चे ने अपना नाम प्रेम शर्मा S/0 राहुल शर्मा R/0 सेक्टर 03 फरीदाबाद हरियाणा उम्र (14 वर्ष) बताया ऑपरेशन स्माइल टीम टिहरी गढ़वाल द्वारा बच्चे द्वारा बताए नंबर पर जब सम्पर्क किया गया तो बच्चे के पिता राहुल शर्मा द्वारा फोन रिसीव किया गया बच्चे के बारे में पता चलने पर बच्चे के पिता बेहद खुश हुए।
दिनांक 4/10/2023 को बच्चे के पिता राहुल शर्मा को बुलाया गया बच्चे को सी.डब्ल्यू.सी. हरिद्वार के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद मां/बाप के सुपुर्द किया गया बच्चे के माता पिता द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस का बहुत धन्यवाद किया गया ।
More Stories
स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई
छापेमारी में अवैध भैंस वंशीय मांस व कटान के उपकरण बरामद, 01 आरोपी धरा
रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार