सचिव विनोद कुमार सुमन ने सर्किट हाउस सडक चौडीकरण का निरीक्षण किया
हल्द्वानी । सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, राज्य सम्पत्ति एवं प्रोटोकॉल, सचिव, विनोद कुमार सुमन ने शुक्रवार की प्रातः सर्किट हाउस,चौफुला चौराहा नहर कवरिंग, ठंडी सडक, सिंधी चौराहा पार्किंग, रामपुर रोड देवलचौड सडक चौडीकरण का निरीक्षण किया।
सर्किट काठगोदाम के निरीक्षण के दौरान सुमन ने अधिकारियों को हाईटैक लॉन,पेयजल टैंक, एवं सर्किट हाउस के भवन का रंगरोगन कराने के साथ ही डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिये। इसके उपरान्त श्री सुमन द्वारा चम्बल पुल से चौफुला तक 1300 मीटर लम्बी सडक मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान ईई लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि कार्य एक माह में पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके साथ ही सचिव ने कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। सिंधी चौराहे के पार्किंग के निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि इस प्रकार की छोटी-छोटी पार्किंग शहर मंे और बनाई जाए ताकि वाहनों के दबाव को कम किया जा सके और अन्यत्र वाहन जो सडकों पर लोगों द्वारा पार्किंग किये जाते है शहर मे और छोटी-छोटी पार्किंग होने से लोग उन पार्किंग स्थलांे पर अपना वाहन पार्क कर सकते है वर्तमान में सिंधी चौराहे पार्किंग में 26 फोरव्हीलर वाहनोें हेतु पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
ठंडी सडक नहर कवरिंग के निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि नहर में विभिन्न जगहों पर स्थान खुले है जिस पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि वर्षाकाल में अत्यधिक कूडा नहरों में आने नहरें चोक हो जाती है इसके लिए नहरों पर जगह-जगह पर चैम्बर बनाये जाने हेतु स्थान छोडे गये है शीघ्र ही जाली लगा दी जाएगी जिससे सफाई का कार्य भी किया जा सके।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप