स्कूटी से स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, दून पुलिस ने सिखाया सबक
देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दून पुलिस ने की कार्यवाही।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक युवक तेज रफ्तार स्कूटी में पीछे लेटता हुआ स्टंटबाजी करता हुआ दिख रहा था। उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा वीडियो में दिख रहे युवक के संबंध में जानकारी की गई तो उक्त युवक की पहचान शरीफ रहमान पुत्र अब्दुल रहमान निवासी कैनाल रोड जाखन, देहरादून के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा युवक के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन स्कूटी को एम0वी0 एक्ट में सीज किया गया।
More Stories
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
बरसात के कारण नदियों के जल स्तर में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत नदी – नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत