लूट के इरादे से आये 01 अभियुक्त को चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचा
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत दिनांक 03-04/12/23 की देर रात्रि कोतवाली पुलिस द्वारा घंटाघर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बिना नंबर प्लेट के पल्सर मोटरसाइकिल चालक को रोका गया, गाड़ी पर नंबर प्लेट न होने के कारण संदिग्ध प्रतीत होने पर उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गईं तो अभियुक्त के पास से 01 अवैध तमंचा 315 बोर बरामद हुआ, जिसको रखने का कारण पूछने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए पैसो की जरूरत होने के कारण उसके द्वारा सुनसान स्थानों पर किसी व्यक्ति से मोबाइल, पर्स आदि लूटने के इरादे से उक्त तमंचे को अपने पास रखा था। अवैध तमंचा बरामदगी पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली नगर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता अभियुक्त
1- गौरव चौहान पुत्र कल्लू निवासी 114 ओल्ड डालनवाला, करनपुर निकट डीवीएस स्कूल बाल्मीकि बस्ती, डालनवाला, देहरादून मूल निवासी ग्राम रामपुर पहाड़ी गांव स्टेशन के पास थाना और जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष
*पुलिस टीम*
1-व0उ0नि0 प्रदीप सिंह रावत, कोतवाली नगर
2- उ0नि0 पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी धारा
3-कानि0 विश्वास
4-कानि0 मुकेश सिंह
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक