अयोध्या से लाया गया पूजित अक्षत कलश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय को किया सुपुर्द
देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत कलश को विगत रात्रि साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम के उपरांत तिलक रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यालय में प्रांत प्रचारक शैलेंद्र सिंह और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के सुपुर्द किया।
जिस प्रकार राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को ने कमान संभाली थी उसी प्रकार प्रत्येक घर में अयोध्या जी में श्री राम मंदिर के दर्शनार्थ अधिकतम रामभक्त परिवारो को निमंत्रण दिया जा सके इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा इस अत्यंत पवित्र कार्य को किया जाएगा हर घर में पूजित अक्षत पहुंचने का कार्य संघ संरचना से किया जाएगा सहयोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी आयाम बनेंगे परंतु रचना संघ की रहेगी।तत्पश्चात जलपान पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राममंदिर आंदोलन से संबंधित स्मृतिया साझा कर जय श्री राम के उद्घोष लगाए गए
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक के वरिष्ठ पदाधिकारी में प्रवीण जैन, प्रदेश पदाधिकारी दशरथ , महानगर कारवाह दक्षिण महेंद्र कुमार, बजरंग दल प्रांत पदाधिकारी विकास वर्मा महानगर अध्यक्ष नवीन गुप्ता,आशीष बलूनी, विहिप उपाध्यक्ष हरीश कोहली, राजेश सिंह, रामनगर कार्यवाह अभिषांग गोयल व अन्य संघ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप