परिवार से बिछड़े मासूम को होमगार्ड्स के जवानों ने मिलाया
मसूरी। विंटर लाइन कार्निवाल
मसूरी के दौरान कल शाम को लगभग 7:00 बजे चेन्नई के पर्यटक कुणाल अपने परिवार के साथ माल रोड में घूम रहे थे । अत्यधिक भीड़ होने के कारण पैदल चलते समय अचानक उनके साथ ही घूमने आयी उनकी मासूम बच्ची ( उम्र लगभग 5 वर्ष)का हाथ उनसे छूट गया और वह भीड़ में भटक कर उनसे बिछड़ गयी। बच्ची को रोता देखकर होमगार्ड्स के मसूरी नगर प्लाटून के अवैतनिक प्लाटून कमांडर बलदेव सिंह बेदी एवं प्लाटून सार्जेन्ट दर्शन बडोनी ने बच्ची को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया और उसके परिजन की तलाश शुरू कर दी।
थोड़ी देर तक ढूढ़- खोज करने पर उसके परिजन मिले। बच्ची को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने उत्तराखंड होमगार्ड्स के जवानों का आभार व्यक्त किया है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख