देहरादून । प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पी.एम. जनमन (PM-JANMAN) योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन वी०सी० के माध्यम से समीक्षा की गई। जिसमें मुख्य सचिव द्वारा आदिम जनजाति के लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने हेतु सम्बन्धित जिले के जिलाधिकारीयों को निर्देशित किया गया। जिसमें जनपद देहरादून से जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान ने अवगत कराया कि जनपद अर्न्तगत आदिम जनजाति के लोगों के विकास हेतु 10 बहुद्देशीय भवनो का प्रस्ताव निदेशालय, जनजाति कल्याण के प्रेषित किये गये। विकासखण्ड सहसपुर के अर्न्तगत आदिम जनजाति की बसावटों में आधार शिविर लगाये गये एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार के साथ-साथ सरकार की योजनाओं से वंचित रह गये आदिम जनजाति के व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया गया।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक