1500 का घोषित ईनामी अपराधी गिरफ्तार
टिहरी। जनपद आज दिनाँक 16.02.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय, टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी, नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली कीर्तिनगर क्षेत्र में मफरुर/ ईनामी (1500/-रु० ईनाम घोषित) चल रहे सम्बन्धित फौ0वा0सं0- 03/2020 मु0अ0सं0- 21/2019 धारा 379/511/427 भा0द0वि0 से सम्बन्धित मफरुर/वारण्टी/ईनामी पंकज लाल उर्फ पंकज पंवार पुत्र राकेश लाल उर्फ राकेश पंवार निवासी ग्राम अमकोटी खण्डाह थाना व तहसील पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष को जो कि वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान मा0 न्यायालय के आदेशानुसार पैरोल पर रिहा था व जिसके द्वारा अपनी उपस्थिति समय से न्यायालय में नहीं करायी गयी थी, जोकि अपनी रिश्तेदारी में विवाह समारोह में आया था को थाना कीर्तिनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कराया गया।
वारण्टी/मफरुर/ईनामी का नामपता- पंकज लाल उर्फ पंकज पंवार पुत्र राकेश लाल उर्फ राकेश पंवार निवासी ग्राम अमकोटी खण्डाह थाना व तहसील पौड़ी जिला पौड़ी गढ़वाल उम्र 30 वर्ष।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख