संवेदनशील मतदेय स्थलों का पुलिस ने किया स्थलीय निरीक्षण, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं शत्-प्रतिशत चुनाव के लिए ग्रामीणों को किया जागरुक
उत्तरकाशी। जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्री अर्पण यदुवंशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस तैयारियों में जुटी है, एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा अधिनस्थ अधिकारियों को संवेदनशील मतदेय स्थलों का भौतिक निरीक्षण करने, शस्त्रलाइसेंस धारकों के शत्-प्रतिशत सत्यापन करने, निरोधात्मक कार्यवाही करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने जैसे महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में चुनाव के नोडल अधिकारी सी0ओ0 उत्तरकाशी श्री प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार के नेतृत्व मे धरासू पुलिस टीम द्वारा दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र बगोड़ी, पुजारगांव, दिचली, जगडगांव,जोगत सहित 10 संवेदनशील मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, इस दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामीणों को निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण तरीके से शत्-प्रतिशत मतदान करने हेतु जागरुक भी किया गया तथा सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव से सम्बन्धित भ्रामकता न फैलाने की अपील की गयी।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक