थाना देवप्रयाग, जनपद टिहरी गढ़वाल
टिहरी । MDT के माध्यम से समय लगभग 05:30 बजे सुबह NH -58 (ऋषिकेष -श्री बद्रीनाथ) पर NHPC बैंड के पास एक ट्रक के पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस चौकी बछेलीखाल (तीन धारा ) से तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। राजमार्ग पर एक ईंट से भरा ट्रक UK07CC -1381, जो मंगलौर (हरिद्वार) से श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) जा रहा था, पलटा हुआ था। ट्रक में चालक नईम पुत्र जरीफ (उम्र 43 वर्ष) व हेल्पर शौकीन पुत्र फिरोज (उम्र 25 वर्ष) निवासीगण मोहल्ला मलकपुरा कस्बा मंगलोर, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार ही मौजूद थे तथा घायल थे। चालक तथा हेल्पर दोनों सुरक्षित है। चालक के हाथ में फ्रैक्चर की संभावना लग रही थी तथा हेल्पर के सर पर चोट थी। उक्त दोनों को पुलिस बल द्वारा उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी, देवप्रयाग पहुंचाया गया है। वाहन मालिक को सूचना दे दी गई है तथा दोनों घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। राजमार्ग पर यातायात खुला है।
More Stories
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल
देहरादून: कोर्ट के NBW वारंट पर कैंट पुलिस की कार्रवाई, 5 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक