अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मध्य नजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी(देवप्रयाग)से समन्वय कर थाने पर तैनात महिला कर्मचारी व थाना क्षेत्र में कस्बा देवप्रयाग मैं निवासरत महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
डॉ0 नूतन चंद्र पाण्डेय और सुश्री रेनू नर्सिंग अफसर द्वारा स्वास्थ्य शिविर में आई महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप किया गया साथ ही खान- पान से संबंधित अन्य जानकारियां भी दी। इसी दौरान थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत और म0उप निरीक्षक हेमलता द्वारा उपस्थित महिलाओं को वर्तमान महिला संबंधित अन्य अपराध उनके निराकरण और उनके अधिकारों के प्रति सजगता के बारे में व साईबर अपराध के सम़बधित जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य शिविर में थाने मैं नियुक्त महिला उप-निरीक्षक, महिला पुलिस, महिला होमगार्ड संहित तकरीबन 55-50 स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही ।
More Stories
कोटद्वार में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब आधार सेवाओं के लिए देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील