देहरादून। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने आज प्रचार वाहन को रवाना किया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री श्री दुष्यंत कुमार गौतम प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट ने भाजपा महानगर कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया है । इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से आम लोग रूबरू हो सकेंगे । इस मौके पर भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री नरेश बंसल केबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी सहित अन्य विधायक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे । भाजपा का कहना है कि जिस तरह से केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाएं चल रही हैं इसका आम लोगों को फायदा मिल सके इसलिए प्रचार वाहन को रवाना किया गया है ।
More Stories
कोटद्वार में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब आधार सेवाओं के लिए देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील