बड़कोट में पुलिस, फायर व पैरा मिलेट्री फोर्स द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
बडकोट। अर्पण यदुवंशी, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत पारदर्शी चुनाव तथा आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से लगातार सभी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाल रही है।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक बड़कोट संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस, फायर व पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा नगर पालिका क्षेत्र बड़कोट मे फ्लैगमार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान फोर्स द्वारा आम जनता से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी एवं जनता को पारदर्शी, भयमुक्त चुनाव तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
More Stories
कोटद्वार में UIDAI के आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब आधार सेवाओं के लिए देहरादून जाने की आवश्यकता नहीं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, बाबा नीब करौरी महाराज जी की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील