ऑपरेशन मुक्ति अभियान के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस ने ग्रमीणों व बच्चों को किया जागरुक
उत्तरकाशी। अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा–निर्देशन में उत्तरकाशी में ‘भिक्षा नहीं शिक्षा दें’ व “Support to Educate a child” की थीम पर पुलिस का ऑपरेशन मुक्ति” अभियान लगातार जारी है। अभियान के अन्तर्गत कल 19.03.2024 को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा अभियान के द्वितीय चरण में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के नजदीक बौंगा-भैलुड़ा गांव में बच्चों एवं उनके परिजनों को बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न, मानव तस्करी जैसे अपराधों के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देकर जागरुक किया गया, क्षेत्र से गैर राज्यों में विवाहित महिलाओं का सत्यापन तथा सभी को पुलिस हेल्प नम्बर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, महिला हेल्प नम्बर 1090, साईबर हेल्प नम्बर 1930 जैसे महत्वपूर्ण नम्बरों की भी जानकारी दी गयी।
More Stories
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ
अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 महिला नशा तस्कर को पुलिस ने रायपुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली पटेलनगर का है हिस्ट्रीशीटर, जो स्वयं को न्यूज़ प्लेटफार्म का संचालक बताकर एक व्यक्ति को कर रहा था ब्लैकमेल