हिट एंड रन के मामले का दून पुलिस ने किया खुलासा
देहरादून। दिनांक 26-03-2024 को वादी उदित सिंह पुत्र नरेंद्र पाल, निवासी जीएमएस रोड ने थाना राजपुर पर तहरीर दी कि एक्सयूवी 500 पर बैठे दो व्यक्तियों ने सहस्त्र धारा रोड, एचडीएफसी बैंक के पास उनके मित्र आशीष शर्मा को अपनी गाड़ी से कुचल दिया और मौके से भाग गए। घायल आशीष शर्मा को इलाज हेतु मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मु0अ0सं0- 72/24 धारा 304 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल व्यक्तियों कि शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजपुर को दिये गए निर्देशों के क्रम में थाना राजपुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटनास्थल व उसके आस-पास सहस्त्रधारा रोड के करीब 250 सीसीटीवी कैमरो को चेक कर लगातार सुरागरसी पतारसी करते मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 29-03-2024 को घटना में शामिल अभियुक्त नकुल यादव व नीरज शर्मा को आईटी पार्क, जिओ ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया ।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप