देहरादून । मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड को प्राप्त भ्रामक खबर प्रसारित करने संबंधी शिकायती पत्र के क्रम में रिटर्निंग अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी को कार्यवाई हेतु लिखा गया था। जिस पर रिटर्निग अधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून द्वारा MCMC समिति को खबर का परीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे।
MCMC समिति के मंतव्य एवं रिटर्निंग अधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा साइबर सेल से जांच कराकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
जिसके क्रम में पुलिस द्वारा किसी अन्य प्रत्याशी की छवि धूमिल करने हेतु भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया एकाउंट पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
More Stories
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव
पटेलनगर कोतवाली पुलिस का एक्शन, 10 हिस्ट्रीशीटरों की परेड, बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले 35 मकान मालिकों पर जुर्माना
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ