प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा जनता का आशीर्वाद
देहरादून। रामनवमी के पावन पर्व के मौके पर उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश के सभी मंडलों में आज कन्या पूजन किया। इस मौके पर भाजपा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। उनका कहना है कि आज भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में कन्या पूजन किया । कीर्तन हवन किया गया। जहां जहां प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यकर्ताओं ने रामनवमी की एक दूसरे को बधाई दी उनका कहना है कि जिस तरह से प्रभु श्री राम आज अपने भव्य महल में विराजमान है इससे सभी देशवासी प्रफुल्लित है और रामनवमी को पूरे हर्ष उल्लास के साथ मना रहे हैं।
उनका कहना है कि आज इस पावन पर्व के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया है और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में बहुत ही हर्ष _ उल्लास का वातावरण बना हुआ है ।आशा नौटियाल का कहना है कि जिस तरह से भाजपा लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के साथ में गई है उसे भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने प्रदेशवासियों पर एक बार फिर से भारी बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की उम्मीद जताई है।
More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 05 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा
हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला
NEET परीक्षा से पहले KV फर्स्ट सलवाला सेंटर का निरीक्षण, प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से की गई मुलाकात