एक बार फिर से एएनटीएफ ने 01 ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो चरस की बरामद
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार के दिशा निर्देश पर एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ श्री R. B. चमोला के पर्यवेक्षण में ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए थाना कैंट पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जनपद देहरादून के थाना कैंट क्षेत्रअंतर्गत, केनाल रोड के पास से 01 ड्रग्स तस्कर इंद्रमणि बेलवाल पुत्र गुणानंद बेलवाल निवासी सेलाकुई उम्र 38 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध चरस बरामद की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहे था, गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह यह चरस नेटवार मोरी उत्तरकाशी से लेकर आया था।
एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20C/29/60/27A KE अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया हे ।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप