ऑपरेशन स्माइल टीम द्वारा एक माह में कुल 64 गुमशुदाओं को उत्तराखण्ड एवं गैर प्रान्तों से किया गया बरामद
देहरादून । पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड देहरादून, के निर्देशानुसार दिनांक 01-05-2024 से 30-06-2024 तक चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माईल” अभियान के अन्तर्गत जनपद टिहरी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा गठित टीम द्वारा गुमशुदाओं की तलाश/बरामदगी हेतु चलाये गये ऑपरेशन स्माईल अभियान हेतु जनपद से गठित टीम द्वारा 01 माह के अभियान दिनांक 01/05/2024 से 31/05/2024 तक चलाये गये अभियान के दौरान अब तक पंजीकृत व अपंजीकृत गुमशुदाओं में से बालक- 35, बालिका- 15, महिला 11 व पुरुष –03 सहित कुल (64) गुमशुदाओं को उत्तराखण्ड एवं गैर प्रान्तों से बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
ऑपरेशन स्माईल अभियान के दौरान जनपद टिहरी गढ़वाल की टीम द्वारा किये सहानीय कार्यों की गुमशुदाओं के परिजनों एवं जनता द्वारा भूरी-भूरी प्रसंशा की गयी।
More Stories
उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष के जन्म दिवस पर समर्थकों सहित पूर्व मेयर ने आरती कर की उनके मंगलमय जीवन की कामना
हीटवेव के चलते जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने हरिद्वार जनपद के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश किया जारी
पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर अभियोग दर्ज; व्यापारी को निर्वस्त्र कर पीटने का है आरोप