देहरादून । राजस्व परिषद उत्तराखंड में एक सीनियर अधिवक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे अधिवक्ता एक सीनियर एडवोकेट से मारपीट करते हुए नज़र आ रहे है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने मिलकर एसएसपी देहरादून को मामले की शिकायत और उचित कार्रवाई की मांग की है।
मामले के संबंध में बताते हुए बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सीनियर अधिवक्ता प्रध्युमन गर्ग पर विपक्षी अधिवक्ता के साथ आए कुछ लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके संबंध में एसएसपी देहरादून को शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग करी है साथ ही इसको लेकर राजस्व कोर्ट में एक दिन की हड़ताल भी रखी गई।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख