राज्यपाल ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं।
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और शिल्प के देवता के रूप में पूजा जाता है, और उन्हें प्राचीन काल का सिविल इंजीनियर भी माना जाता है। उनकी जयंती समाज में निर्माण, तकनीक और सृजन की महत्ता को उजागर करती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर विशेष रूप से शिल्पकारों, तकनीशियनों, और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कार्यरत सभी लोगों को शुभकामनाएं दी हैं, जिन्होंने देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख