राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र के पावन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि नवरात्रि केवल मातृ शक्ति की उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह आत्मानुशासन, अंतःकरण की शुद्धि और मन की एकाग्रता को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करता है। राज्यपाल ने कामना की है कि मां दुर्गा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे, और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 05 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा
हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर यूनिट ने समय पर पहुंचकर बड़ा हादसा टाला
NEET परीक्षा से पहले KV फर्स्ट सलवाला सेंटर का निरीक्षण, प्रिंसिपल और सेंटर सुपरिंटेंडेंट से की गई मुलाकात