एसएसपी देहरादून की सख्ती का असर,सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 234 लोगो के विरुद्ध पुलिस ने की कार्यवाही, वसूला ₹70500 का जुर्माना
देहरादून । सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में माह अक्तूबर में अब तक दिनांक 1/10/24 से 10-10-24 को थाना रायपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड ,चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड , राजीव नगर कंडोली क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 234 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-70500/ संयोजन शुल्क वसूला गया ।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख