मुख्य सचिव ने सभी डीएम को नैनीताल मॉडल पर संवेदीकरण कार्यशाला एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नैनीताल(हल्द्वानी) के मॉडल का अब प्रदेश की सभी जनपदों में अनुसरण किया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस संबंध में समस्त जिलाधिकारियों को नैनीताल मॉडल पर अपने-अपने जिलों में संवेदीकरण कार्यशाला एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हीकरण के संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव की ओर से समस्त जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा गया है कि नैनीताल के हल्द्वानी शहर में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत बालिकाओं के साथ “संवेदीकरण कार्यशाला” एवं असुरक्षित स्थानों को चिन्हित करने के प्रयोग / मॉडल के सकारात्मक परिणाम आए हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि इस सम्बन्ध में बालिकाओं के साथ “संवेदीकरण कार्यशाला” एवं असुरक्षित स्थानों के चिन्हिकरण के संबंध में उक्त नैनीताल मॉडल (Model) के आधार पर अपने-अपने जनपदों में कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री