रानीपोखरी। उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली से घर से बिना परिजनों को बताएं एक महिला निवासी
मंदिर मार्ग गोपेश्वर जनपद चमोली गढ़वाल के अपनी छोटी बच्ची के साथ घर से भाग कर देहरादून जाने की सूचना थाना रानी पोखरी को प्राप्त हुई।
जिस पर थाना रानी पोखरी पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा गुमशुदा को दौरानी चेकिंग सुरक्षित बरामद करते हुए महिला के भाई निवासी ग्राम सोनला थाना चमोली जनपद चमोली से संपर्क कर उन्हें थाने बुलाकर गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
गुमशुदा महिला व उनकी पुत्री को सकुशल वापस पाकर महिला के परिवारजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री