सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना शराबियों को पड़ रहा भारी
देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों के क्रम में अलग अलग थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान थाना रायपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों (जंगल में, सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर) में शराब पीने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई, इस दौरान खुले में शराब पीने वाले 242 लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-97000/ का संयोजन शुल्क वसूला गया !
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री