केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली जीत, जनता की जीत है : मुख्यमंत्री
देहरादून। बाबा केदार को प्रणाम करते हुए मैं, आप सभी के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य और राष्ट्रवादी जनता को भारतीय जनता पार्टी से हमारी लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती आशा नौटियाल को विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं।
केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली ये जीत जनता की जीत है, हमारी ये जीत संगठन की जीत है, हमारी ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, हमारी ये जीत मोदी की जीत है, हमारी ये जीत विकास की जीत है, हमारी ये जीत राष्ट्रवाद की जीत है और हमारी ये जीत सनातन की जीत है।
इतना ही नहीं हमारी ये जीत क्षेत्रवाद की हार है, हमारी ये जीत जातिवाद की हार है और हमारी ये जीत मुझ पर और मेरी सरकार पर विपक्ष द्वारा लगाए गए झूठे और बेबुनियाद इल्जामों की भी हार है।
हम केदारनाथ विधानसभा सहित समस्त उत्तराखंड में विकास की अलख जगाने का अपना कार्य इसी प्रकार जारी रखेंगे और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक जिलाधिकारियों और एसएसपी के साथ ली चार घंटे से अधिक मेराथन बैठक
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ0प्र0 के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री