एसएसपी देहरादून की दो टूक, मुकदमों की पैरवी में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
देहरादून। एसएससी देहरादून द्वारा देहरादून के विभिन्न न्यायालयो में नियुक्त कोर्ट पैरोकारों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पैरोकारों के कॉज रजिस्टर चैक किये गए।
इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी कोर्ट पैरोकारों को मा0 न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में सभी गवाहों के समय से मा0 न्यायालय के समक्ष बयान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिससे विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि कार्य के प्रति लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने संबंधित किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा, ऐसे कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।
More Stories
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज