March 3, 2026

Pradhan Express

News Portal

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए एसएसपी देहरादून को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए एसएसपी देहरादून को मिला राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

 

देहरादून। 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री उत्तराखंड की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्यो के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनपद देहरादून में नियुक्त म०उ०नि० नाoपुo ज्योति कन्याल को भी उनके द्वारा किये गए विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त जनपद के निम्न अधिकारियों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट/विशिष्ट कार्यों के लिए पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री पदक/ पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति “डिस्क” से सम्मानित किया गया।

1- निरीक्षक नाoपुo कमल कुमार लुन्ठी, (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” गोल्ड”)

2- निरीक्षक ना०पु० प्रदीप कुमार राणा, (उत्कृष्ट विवेचना के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक )

3- उपनिरीक्षक, एमoटीo जगत सिंह बिष्ट, (सेवा के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क “गोल्ड”)

4- निरीक्षक अभिसूचना लक्ष्मण सिंह नेगी (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” )

5- उप निरीक्षक नाoपुo देवेश कुमार खुगसाल (विशिष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ” सिल्वर” )

news