February 10, 2026

Pradhan Express

News Portal

कल्याणी नदी में अवैध अतिक्रमण व कूड़ा-कचरा भरने के कारण डीएम के सख्त निर्देश

कल्याणी नदी में अवैध अतिक्रमण व कूड़ा-कचरा भरने के कारण डीएम के सख्त निर्देश

रूद्रपुर । कल्याणी नदी में अवैध अतिक्रमण व कूड़ा-कचरा भरने के कारण वर्षाकाल में जल भराव, बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है वही अतिक्रमण मकानों में रह रहे परिवारों को बाढ़ का भय बना रहता है। जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में कल्याणी नदी में अतिक्रमण को चिन्हित करने व कल्याणी नदी की सफाई कराने के निर्देश नगर निगम व सिंचाई विभाग को दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणी नदी के पुर्नजीवन एवं अपने मूल स्वरूप में लाने के लिए जिला प्रशासन, राजस्व विभाग, नगर निगम एवं सिचांई विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर तुरन्त
नदी में अतिक्रमण सर्वे कर चिन्हिकरण करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त व सहायक अभियंता सिंचाई ने बताया कि कल्याणी नदी के लगभग 500 अधिक अतिक्रमणकारियों को पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। उन्होने बताया कि कल्याणी नदी की सफाई हेतु टेंडर कर दिये गये है शीघ्र सफाई कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि कल्याणी नदी को अतिक्रमण से जहॉ नदी का बहाव बाधित हो रहा है वही जलभराव बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है। इसलिए कल्याणी नदी को अविरल प्रवाह बनाने व नदी को मूल स्वरूप में लाने हेतु सिंचाई व नगर निगम, राजस्व विभाग की टीम त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्वे प्रारम्भ करें। उन्होने कहा कि नदी में अतिक्रमण व सफई की फोटोग्राफी भी करायी जाये। उन्होने कहा कि कल्याणी नदी की जद में आ रहे गरीब पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु प्रेरित किया जाये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, ओसी गौरव पाण्डेय, सहायक नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, अधिशासी अभियंता पेयजल सुनील जोशी, जल संस्थान तरूण शर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई विजय पाल सिंह आदि मौजूद थे।

news