February 10, 2026

Pradhan Express

News Portal

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में चला जागरूकता कार्यक्रम

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में चला जागरूकता कार्यक्रम

 

रुद्रप्रयाग। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में आज व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम जिले के प्रमुख संस्थानों—अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग, खंड विकास कार्यालय अगस्त्यमुनि और नगर पंचायत कार्यालय अगस्त्यमुनि में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालयों में शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लेकर नशा न करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

इस कार्यक्रम में टी.आर. मलेठा (जिला समाज कल्याण अधिकारी), आशुतोष त्रिपाठी (प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग), डॉ. रजनी डोबरियाल, प्रो. निकिता भट्ट, धीरज बुटोला (अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि), सहायक समाज कल्याण अधिकारी अगस्त्यमुनि सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

news