October 19, 2026

Pradhan Express

News Portal

निर्वाचन की समस्त विधाओं की जानकारी हासिल कर लें कार्मिक : सीडीओ

निर्वाचन की समस्त विधाओं की जानकारी हासिल कर लें कार्मिक : सीडीओ

 

रूद्रप्रयाग। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल संचालन हेतु आज अगस्त्यमुनि स्थित क्रीड़ा हॉल में प्रथम पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधित सामान्य प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट एवं द्वितीय मास्टर ट्रेनर मनोज बिष्ट द्वारा निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रक्रियात्मक दिशा-निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण सत्र में कुल 459 कार्मिकों में से 455 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे, जो निर्वाचन व्यवस्था के प्रति उनकी जिम्मेदारी एवं सजगता को दर्शाता है।

प्रशिक्षण में मत पेटी संचालन, मत पत्र लेखा, पीठासीन डायरी, टेंडर वोट अभिकर्ताओं की नियुक्ति, पोलिंग बूथ की व्यवस्था, मतदान की प्रक्रिया, मतदाता पर्ची, समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया तथा प्रशिक्षण में अर्जित जानकारी पर सवाल जवाब और शंकाओं का समाधान किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षण ले रहे अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य एक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सभी कार्मिकों से आह्वान किया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए निर्धारित समय पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी पीठासीन अधिकारियों का हौसला अफजाई करते हुए बिना किसी तनाव के निर्वाचन संबंधी कार्यों का सफल निष्पादन करने हेतु प्रेरित किया गया तथा अंत में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उपस्थित कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, मतपेटी नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट एवं सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली उपस्थित रहे।

news