February 9, 2026

Pradhan Express

News Portal

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में लगातार अभियुक्त भेजे जा रहे जेल

एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में लगातार अभियुक्त भेजे जा रहे जेल

 

लक्सर । भावनगर गुजरात निवासी एक यात्री द्वारा थाना जीआरपी लक्सर पर बताया कि मैं अपनी पत्नी के साथ ट्रेन संख्या- 19272 में हरिद्वार से भावनगर की यात्रा कर रहा था जब ट्रेन आउटर हरिद्वार बाईपास पर धीमी हुई तो दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी पत्नी के गले पर अचानक से झपट्टा मारकर गले में पहनी सोने की चेन छीनकर भाग गये। जिसपर थाना जीआरपी लक्सर द्वारा तत्काल गंभीर धाराओं में मु0अ0सं0-37/24 धारा-304(2) BNS मे मुकदमा दर्ज किया गया।

जीआरपी थाना लक्सर पुलिस कर्म0गणो द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये एक अभियुक्त मौ0 शादाब पुत्र मौ0 शमसाद नि0 मौ0 कलदंरा पंसारिया ग्राम शामली उ0प्र0 उम्र-27 को मौके से दबोचा गया जबकि अभियुक्त का दूसरा साथी छीनी गई सोने की चेन लेकर फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।

नाम पता अभियुक्त

मौ0 शादाब पुत्र मौ0 शमसाद नि0 मौ0 कलदंरा पंसारिया ग्राम शामली उ0प्र0 उम्र-27 वर्ष

पुलिस टीम जीआरपी लक्सर

1 म.उ.नि. रचना देवरानी
2.अ0उ0नि0 अतुल चौहान
3.कान्स. सोनू कुमार

news