उत्तराखण्ड पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए गुर्जर चेतना समिति ने की रहने खाने की निःशुल्क व्यवस्था
देहरादून। शहीद राजा विजय गुर्जर भवन GMS रोड पर कमला पैलेस के पास देहरादून मे स्थित है जो एक समाजिक संस्था है ओर समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा जो भिन्न भिन्न राज्यों जैसे उत्तराखण्ड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा पंजाब के दानवीरो द्वारा बनाया गया है जिसकी देखरेख गुर्जर चेतना समिति देहरादून द्वारा बहुत अच्छे ढंग से की जा रही है।
यह गुर्जर भवन अंग्रेजी हकूमत के खिलाफ देश की सर्वप्रथम क्रांति (कुंजा क्रांति 1822-24) के अग्रदूत शहीद राजा विजय सिंह की स्मृति मे बनाया गया है, गुर्जर चेतना समिति एक समाजिक संस्था है ओर समाज के हित मे कार्य करती है इसी परिपेक्ष मे गुर्जर चेतना समिति के द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस परीक्षा 3 अगस्त 2025 मे शामिल होने वाले दुर दराज से आने वाले अभ्यर्थीयों के लिए 1 अगस्त 2025 को निशुल्क रहने व खाने आदि की घोषणा गुर्जर भवन मे की गयी थी।
इस दौरान दुरदराज से लगभग 50 अभ्यर्थी 2 अगस्त की शाम को ही गुर्जर भवन मे पहुंच गए थे, समिति के द्वारा किया गया यह कार्य काफ़ी सराहनीय है आगे भी यह संस्था समाज हित ऐसे ही रचनात्मक कार्य करती रहेगी, इससे पहले सहारनपुर गुर्जर भवन मे समाज के वरिष्ठ समाजसेवीयों द्वारा इस तरह की व्यवस्था की गयी थी जो एक समाज के हितो के लिए सकरात्मक कदम है, गुर्जर भवन देहरादून मे पहुँचे सभी अभ्यर्थीयों को गुर्जर चेतना समिति के अध्यक्ष रणधीर सिंह वर्मा के द्वारा सम्बोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया,उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समिति की ओर से ईश्वरपाल सिंह , एडवोकेट खरक सिंह चौहान , लाल सिंह ,सुन्दर सिंह चौहान , किरत सिंह , मोहकम सिंह चौहान, चंकी चौधरी कुंजा बहादुरपुर व आर्यन चौधरी बरसी आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज