दून पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देहरादून। प्रातः 04:27 पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड के पास माउन्ट क्राफ्ट के गोदाम में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस बल तथा फायर यूनिट तुरंत मौके पर पहुंचा, मौके पर माउंट क्राफ्ट के गोदाम जिसमें कपड़े, कपड़ों का थान, लकड़ी का रैक इत्यादि रखे थे, में आग लगी हुई थी। आग की विकरालता को देखते हुए फायर यूनिट के 02 वाहनों द्वारा दोनों तरफ से कड़ी मशक्कत से अल्प समय मे आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।
जिससे आग दूसरी मंजिल के कपड़ों के गोदाम व नीचे की तीन दुकानों तक नही फैल पाई औऱ बड़े नुकसान के होने की संभावना को समाप्त किया गया। आग के लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
फायर यूनिट
Lfm संदीप यादव
Dvr सुनील रावत
Dvr राकेश कुमार
Dvr सुदेश गिरि
Fm दिवाकर
Fm योगेश
Fm प्रदीप सागर
Fm शिव लाल
Wfm संतोषी
Wfm शालिनी
Wfm विदुषी
Wfm कुंती
More Stories
रोड कटिंग में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; शहर अन्तर्गत समस्त कार्य अनुमतियां निरस्त
खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों व जनता की जनसमस्याएं सुनी, समाधान करने के दिए निर्देश
जीआरपी पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश से लापता नाबालिक बालिका को मिलवाया उसके परिजनों से