October 19, 2026

Pradhan Express

News Portal

हरिद्वार पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त छापेमारी

हरिद्वार पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर की संयुक्त छापेमारी

 

हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा /नशीले इंजेक्शन आदि) तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भगवानपुर पुलिस ने आज दिनांक 17/09/2025 को ड्रग निरीक्षकों के साथ संयुक्त टीम बनाकर थाना क्षेत्र के लगभग 40 मेडिकल स्टोरो पर छापेमारी की गई जिसमे चैकिंग के दौरान मेडिकल स्टोरो धारको के लाईसेन्स, भण्डारण व सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया तथा कई मेडिकल स्टोरो से दवाईयो के सैम्पल लिये गये व 7 मेडिकल स्टोरो द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने मे लापरवाही बरती गई है उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम मे चालान की कार्यवाही की गई है। सभी को हिदायत की गई कि किसी भी प्रकार की नशे सम्बन्धी औषधि का वितरण ना किया जाये तथा मानको का पालन किया जाये ।

news