October 19, 2026

Pradhan Express

News Portal

25 सितंबर से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा-2.0

25 सितंबर से शुरू होगी शहीद सम्मान यात्रा-2.0

देहरादून । प्रदेश में 25 सितंबर से 04 अक्टूबर,2025 तक शहीद सम्मान यात्रा-2.0 का आयोजन किया जाएगा। शहीद सम्मान यात्रा के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस व परिवहन और सैनिक कल्याण विभाग को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहीद सम्मान यात्रा दो चरणों में होगी। पहले चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को प्रातः 11 बजे शहीद नायक नरेश कुमार निवासी गुजराडा-मानसिंह सहस्रधारा रोड़, देहरादून के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी कलश में एकत्र कर एक गरिमामयी शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री, विधायक रायपुर, सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी, अन्य जन प्रतिनिधि, समाजसेवी, आम नागरिक मौजूद रहेंगे। यह शहीद सम्मान यात्रा शहीद के निवास स्थान से प्रारंभ होकर शौर्य स्थल चीड़ बाग में समाप्त होगी। दूसरे चरण में 04 अक्टूबर को 11ः30 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीदों की माटी के पवित्र कलशों वाले शहीद यात्रा रथ को गरिमामय कार्यक्रम द्वारा शहीदों के परिजनों के साथ लैंसडॉउन के लिए रवाना किया जाएगा।

news