विजयदशमी के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया शस्त्र पूजन
देहरादून। विजयदशमी के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून स्थित शस्त्रागार में विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस विभाग में वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के दौरान पुलिस अधिकारियों तथा जवानांे द्वारा शस्त्रों की पूजा करते हुए अपने शांति, सेवा तथा सुरक्षा के मूल मंत्र को दोहराते हुए बेहतर एवं सुरक्षित समाज के संकल्प को दोहराया गया।
इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित अश्वशाला में नवनिर्मित सूर्या मन्दिर का पूजा अर्चना करते हुए विधिवत उद्घाटन किया गया।
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख