तीन वर्षों में बने स्थायी निवासी प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच के मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के संबंध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शीतकालीन यात्रा की तैयारियों को तेज किया जाए तथा सभी पर्यटक स्थलों पर सड़क, पेयजल, पार्किंग आदि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाया जाए।
रजत जयंती उत्सव कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साझा किए गए विज़न के अनुरूप सभी जनपदों में कार्यों का प्रभावी संपादन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
हाल ही में कुछ स्थानों पर कूटरचित दस्तावेजों के माध्यम से बाहरी लोगों को बसाने के मामले सामने आए हैं। इस पर मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पिछले तीन वर्षों में बने स्थायी निवासी प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच की जाए तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
सभी अस्पतालों में दवाइयों और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा महिला एवं बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती हेतु आवश्यक सूची शासन को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।
दिल्ली में हुई घटना को ध्यान में रखते हुए बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा अधिकारियों को स्वयं मौके पर जाकर ठंड से बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता करने को कहा गया। इसके साथ ही वैरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
More Stories
मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा
पुष्प प्रदर्शनी प्रतियोगिता की सर्वाधिक श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर ’’रनिंग ट्राफी’’ आईआईटी रुड़की ने जीती
सदन में विपक्ष ने 4 साल हंगामा किया, सुधरे नहीं तो 27 में जीरो आना तय: भट्ट