कटापत्थर विकासनगर क्षेत्र में यमुना नदी के किनारे घूमने आए थे उक्त व्यक्ति
विकासनगर। कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली विकास नगर को सूचना प्राप्त हुई कि कटापत्थर क्षेत्रान्तर्गत यमुना नदी में स्थित टापू में कुछ लोग यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढने से फंस गए है।
सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस बल /एस0डी0आर0एफ0 एवं जल पुलिस के मौके पर पंहुचे। मौके पर पहुंच कर जानकारी मिली कि 05 लोग टापू पर फंसे हुए है, जो घूमने के लिए कटापत्थर के समीप यमुना के किनारे जाकर फोटोग्राफी कर रहे थे, किन्तु अचानक पानी का बहाव बढ़ने से वे सभी नदी मे स्थित टापू में फंस गये।
मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेसक्यू अभियान चलाते हुए नदी के बीच टापू में फंसे सभी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
रेसक्यू किये गये लोगों का विवरण
01-साक्षी पुत्री श्री जगत राम निवासी लाईन जीवनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष
02-मानसी पुत्री मदन लाल निवासी उपरोक्त उम्र 23 वर्ष
03-अदिति पुत्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
04-देवाशं पुत्र श्री जगत राम निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष
05- नीलम पत्नी श्री प्रताप सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 33 वर्ष
More Stories
मुख्यमंत्री धामी के सख्त रुख का असर,बाजपुर में 5 और मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, किए गए सील
AI आधारित स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में उत्तराखण्ड पुलिस की पहल
उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी,अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख