February 11, 2026

Pradhan Express

News Portal

दून में तिब्बत मार्किट के पास गोली मारकर हत्या

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

 

दून में तिब्बत मार्किट के पास गोली मारकर हत्या

देहरादून । सुबह समय करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।

घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी।

घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे मे जानकारी की गई तो मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद होना तथा उक्त विवाद के चलते उनकी माता जी द्वारा मा० उच्च न्यायालय से अपने बेटे(मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है।

स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु सभी तथ्यों पर पुलिस द्वारा गहन जांच की रही है।

#अपडेट

डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी श्रीमती अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व0 श्री अर्जुन शर्मा निवासी: 41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा का 01: विनोद उनियाल, 02: श्रीमती संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल, 03: डॉ0 अजय खन्ना, एस०के० मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता जी के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

news