मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल),। श्रीनगर पुलिस ने मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी अस्पताल से छुट्टी मिलते ही फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे अस्पताल परिसर से ही दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 15 फरवरी 2026 को श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली श्रीनगर में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन, जो मानसिक रूप से कमजोर व मंदबुद्धि है, को बहला-फुसलाकर काली कमली धर्मशाला श्रीनगर ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि घटना के दिन आरोपी मनीष चन्द्र (35 वर्ष) पुत्र स्व. कुशलानन्द मनोरी निवासी ग्राम मनोड़ा, पोस्ट नारायणबगढ़, थाना थराली, जनपद चमोली, काली कमली धर्मशाला से भागने के प्रयास में कूद गया था, जिससे उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। उपचार के लिए उसे बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।
कार्रवाई में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी, हेड कांस्टेबल हरीश लिंगवाल और कांस्टेबल विनोद शामिल रहे।
More Stories
जीएसटी दफ्तर में विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते डाटा क्लर्क को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
आरोपितों के कब्जे से 01तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस हुआ बरामद
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य के खेल, पर्यटन, कारागार व आधारभूत ढांचा परियोजनाओं को स्वीकृति