February 26, 2026

Pradhan Express

News Portal

नाबालिक को जान से मारने के लिए कर दी फायरिंग,पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिक को जान से मारने के लिए कर दी फायरिंग,पुलिस ने किया गिरफ्तार

भगवानपुर। वादी राजकुमार निवासी भगवानपुर हरिद्वार द्वारा दिनांक 25.02.2026 को कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर अंकित कराया था कि आरोपी कार्तिक पुत्र सतवीर निवासी वार्ड न0-8 भगवानपुर द्वारा मेरी नाबालिक नातिन को जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है व वादी के साथ भी गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी दी गई है।

घायल नातिन का उपचार मंहत इन्द्रेश अस्पताल देहरादून में चल रहा है। वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये SSP हरिद्वार द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश निर्गत किये गये थे।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया था, गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना पर आरोपी कार्तिक उपरोक्त को हसनपुर मदनपुर तिराहे के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचे व खोखा कारतूस के साथ पकडा गया है। मुकदमा उपरोक्त मे आर्म्स एक्ट की बढोतरी की गई है।

नाम व पता आरोपी

01.कार्तिक पुत्र सतवीर निवासी निकट रविदास मंदिर भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।

बरामदगी का विवरण

1- तमन्चा 315 बोर
2- एक खोखा कारतूस 315 बोर

पुलिस टीम

01. व०उ०नि० अंकुर शर्मा
02. उ०नि० विनय मोहन द्विवेदी
03. अ०उ०नि० अखिलेश कुमार
04. हे०का०मनीष

news