March 6, 2026

Pradhan Express

News Portal

रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"border":1,"square_fit":2,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

रंग लगाने के बहाने युवती के साथ छेडछाड तथा मारपीट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक – 05/03/2026 को राजीव नगर निवासी एक युवक द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि, होली के दौरान जब वो अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के बाहर मुख्य सडक पर खड़े थे तभी दो लड़के उनके पास आये तथा उनकी एक महिला मित्र के साथ छेड़खानी करते हुए बदतमीजी करने लगे, विरोध करने पर उक्त लडकों द्वारा वादी व उनके दोस्तों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 – 84/2026, धारा- 74/115(2)/333/191(2)/304(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल व उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर घटना में प्रकाश में आये दोनो अभियुक्तों 1- विकास रावत तथा 2- संजीव नेगी को गिरफ्तार किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1- विकास रावत पुत्र डी०एस० रावत निवासी गंगोत्री निवास राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष

2- संजीव नेगी पुत्र श्री भगत सिंह नेगी निवासी 232 दीप नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 30 वर्ष

news