रायवाला में देर रात ट्रैक्टर व बस की भिड़ंत,कई घायल,2 की मौत
रायवाला। दिनांक 08-03-2026 को समय लगभग रात्रि 21:45 बजे देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली के थाना रायवाला जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो जाने के कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने तथा महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए… संभवतः महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा रोडवेज बस में आग लग जाने के कारण उक्त दोनों वाहन जल गए, जिनको फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा बुझाया गया । मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी मौजूद रहे .. दुर्घटना के कारण फ्लाईओवर पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है तथा एक्सीडेंट हुए वाहनों को भी हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है । उक्त घटना में एक महिला की मृत्यु हो चुकी है तथा
शेष अन्य घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार भिजवाया गया है।
घायलों व मृतकों का विवरण इस प्रकार है ।
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
2- सचिन S/0 नंदराम पता उपरोक्त उम्र 40 वर्ष
उपरोक्त घायल/ मृतक– जो ट्रैक्टर में सवार थे झंडा मेला देहरादून से अपने बिजनौर की ओर जा रहे थे/..
More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से की शिष्टाचार भेंट
स्वच्छता एवं गंदगी फैलाने पर कार्रवाई
छापेमारी में अवैध भैंस वंशीय मांस व कटान के उपकरण बरामद, 01 आरोपी धरा