मासूम शर्मा पर एफआईआर दर्ज
देहरादून । थाना डालनवाला पर प्रांचल नौनी (छात्र प्रतिनिधि) सत्यम शिवम छात्र संगठन डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र बाबत दिनांक 11-4-2026 को डीएवी (पीजी) कॉलेज देहरादून में सांस्कृतिक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से हरियाणवी लोक गायक मासूम शर्मा द्वारा मंच से अभद्र, अश्लील एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के कारण वहां उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं आम जनता की भावनाओं के आहत होने के कारण मासूम शर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए जाने संबंधित दिया गया।
जिसके आधार पर थाना डालनवाला पर मासूम शर्मा, हरियाणवी लोक गायक के विरुद्ध मु0अ0स0 63/2026, अंतर्गत धारा 296,352,79,351(3) बीएनएस पंजीकृत होकर विवेचना प्रचलित है। नियमानुसार विवेचनोपरांत वैधानिक कार्यवाही अंजाम दी जाएगी।
More Stories
उत्तराखंड की सेहत को मिला टेक्नोलॉजी का बूस्टर: PM निधि से मिलेंगी 4 MRI, 5 मैमोग्राफी और 75 AI एक्स-रे मशीनें
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 लाख की स्मैक के साथ 20 साल का तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार में तड़के खूनी हादसा: रोडवेज बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल