₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा
हरिद्वार। दिनांक 18.04.2026 को थाना सिडकुल पर पूर्व में पंजीकृत मु0अ0सं0- 84/26 फरार एंव ईनामी आरोपित मोहसिन पुत्र इकबाल अहमद निवासी छिबरामऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार जो कि मुकदमा पंजीकृत किये जाने के दिनांक 05/03/26 से लगातार फरार चल रहा था।
जिसकी तलाश हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे जिसकी तलाश/गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार सम्भावित स्थानों पर दविश दी जा रही थी।
आरोपित लगातार अपने रहने के ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को गुमराह कर रहा था, आरोपित पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गिरफ्तारी हेतु ₹5000/-का इनाम घोषित किया गया ।
उक्त आरोपित की तलाश हेतु मुखवीर तन्त्र को सक्रिय कर मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपित मोहसिन उपरोक्त को चीतल डेरी के सामने मैदान सिडकुल से पकडा गया।
नाम व पता आरोपित
मोहसिन पुत्र इकबाल अहमद निवासी छिबरामऊ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जिला हरिद्वार।
पुलिस टीम
1- थाना अध्यक्ष अजय शाह
2-उ0नि0 अनिल बिष्ट थाना
3- हेड कांस्टेबल जितेंद्र मलिक
4- हेड कांस्टेबल संजय,
More Stories
उत्तराखंड की सेहत को मिला टेक्नोलॉजी का बूस्टर: PM निधि से मिलेंगी 4 MRI, 5 मैमोग्राफी और 75 AI एक्स-रे मशीनें
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2 लाख की स्मैक के साथ 20 साल का तस्कर गिरफ्तार
हरिद्वार में तड़के खूनी हादसा: रोडवेज बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 4 घायल