May 4, 2026

Pradhan Express

News Portal

जंगल में ट्यूबवेल/नलकूप से हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण

जंगल में ट्यूबवेल/नलकूप से हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण

शामली। ज्ञात हो थाना कोतवाली शामली क्षेत्रान्तर्गत दिनाँक 21.02.2026 की रात्रि में ग्राम ऐरटी व ग्राम काबड़ौत से तथा दिनांक 24/25.03.2026 की रात्रि में ग्राम बलवा से तथा दिनांक 02.05.2026 की रात्रि में ग्राम लांक के जंगल से अज्ञात चोरों द्वारा टयूबवेल/नलकूपो से चोरी की घटना कारित की गयी थी । घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली शामली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये थे।

थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा उक्त घटनाओं में लिप्त अपराधियों की तलाश की जा रही थी ।

इसी क्रम में आज दिनांक 03.05.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली एन0पी0 सिंह के आदेशानुसार चोरी/लूट की घटना में लिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक शामली श्री सुमित शुक्ला के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली शामली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ऐरटी, ग्राम काबड़ौत, ग्राम बलवा व ग्राम लांक के जंगल से टयूबवेल/नलकूपो से हुई चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुये घटना में लिप्त 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से टयूबवेल/नलकूपो से चोरी किया गया 990 ग्राम तांबे का तार, चोरी किये गये सामान को बेचकर उससे प्राप्त की गई नगदी 1,800/- रुपये, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण प्लास, पेंचकस बरामद हुये हैं ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली शामली पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । घटना में लिप्त शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है, शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी ।

बरामदगी का विवरण

1.टयूबवेल/नलकूपों से चोरी किया गया 990 ग्राम तांबे का तार ।
2.चोरी किये गये सामान को बेचकर उससे प्राप्त नगदी 1,800/- रुपये ।
3.चोरी में प्रयुक्त उपकरण पेंचकस एवं प्लास।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त दीपक उर्फ विक्की

1.मु0अ0सं0 181/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
2.मु0अ0सं0 116/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
3.मु0अ0सं0 72/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
4.मु0अ0सं0 71/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अश्वनी उर्फ गोलू उपरोक्त

1.मु0अ0सं0 181/2026 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
2.मु0अ0सं0 116/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
3.मु0अ0सं0 72/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।
4.मु0अ0सं0 71/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस थाना कोतवाली शामली जनपद शामली ।

news